चंदनडीह मोहल्ला में नाली जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी
लातेहार, जुलाई 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में अवस्थित चंदनडीह मोहल्ला में नाली जाम होने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के कारण नाली का पानी सड़क पर बहते हुए अब कई ग्रामीणों के घरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीण बिनीता देवी, रूपम देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी आदि का कहना है कि नाली की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके कारण पानी की निकासी बंद हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। घरों में गंदा पानी भरने से बदबू फैल रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। एक ग्रामीण महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि बारिश होते ही पानी सीधे घर में घुस जाता है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.