लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल के बीच स्थित थारू गांव चंदनचौकी में अफसरों का एक दल अपने परिवार के साथ भ्रमण पर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने थारू समाज के रहन सहन व उनके पारम्परिक नृत्य में हिस्सा भी लिया। थारू गांव चंदनचौकी में 22 सदस्यीय सीबीआई का दल अपने परिवार के साथ डे विजिट करने के लिए पहुंचा। इस दौरान दल ने थारु संस्कृति, थारु व्यंजन, थारू वेश भूषा व थारू डांडिया झुमरा नृत्य का आनंद लिया। दल में शामिल अधिकारियों की पत्नियों ने स्थानीय थारु महिलाओं के साथ थारु नृत्य का अभ्यास किया। इस अवसर पर एनपीएसएस की ओर से ग्राम समन्वयक कुमारी प्रभावती व गाइड राजाराम यादव मौजूद रहे। दल ने थारु नृत्य व संगीत कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए 71 सौ रुपए का उपहार भी भेंट किया। दल के द्वारा थारु क्षेत्र में संचालित होम स्टे का निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.