चंदनकियारी में 100 दिवसीय टीबी जांच शिविर आयोजित, 87 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
बोकारो, मई 26 -- चंदनकियारी प्रतिनिधि। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चंदनकियारी प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भोजूडीह में 100 दिवसीय विशेष टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 87 लोगों की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान उच्च जोखिम वाले लोगों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की गई। इसमें डायबिटीज से पीड़ित मरीज, पूर्व टीबी रोगी, टीबी मरीजों के परिजन, शराब एवं धूम्रपान करने वाले लोग, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति तथा कम बीएमआई वाले लोगों को शामिल किया गया। शिविर में एआई आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच की गई तथा संदिग्ध मरीजों का बलगम संग्रहण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान कर मरीजों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करना है। मौके पर बीपीएम बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.