बोकारो, अप्रैल 3 -- उड़ीसा के क्योंझर जिले के किसानों की खेतीहर जमीन निजी कंपनी ने जबरन भूमि अधिग्रहण, पुलिसिया दमन के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसान व किसान आंदोलन के नेता प्रकाश मल्लिक की असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा, चंदनकियारी ने शुक्रवार नेताजी सुभाष चौक, दुबेकाटा, बरमसिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने किसान नेता प्रकाश मल्लिक का बिना कोई शर्त के रिहा करने की मांग किया।अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने किया जबकि संचालन संयुक्त किसान मोर्चा, चन्दनकियारी संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। कुमुद महतो ने कहा कि उड़ीसा के क्योंझर जिले में मुख्य रूप से निजी कंपनियों के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण, पुलिस दमन के खिलाफ अपनी जमीन बच...