बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो । चंदनकियारी के दो बार विधायक रहे गौर हरिजन का गुरुवार को निधन हो गया । वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे ।उनके निधन के बाद आसपास के गांव के लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह सहित भारी संख्या में उनके आवास पर मौजूद रहे । गौर हरिजन1990 व 1995 का विधानसभा चुनाव जीता था । 1990 में भाजपा के टिकट से लड़ते हुए झामुमो के हारू रजवार को 23 हजार 65 वोटों से हराया था । इन्हें 25 हजार 782 तथा रजवार को 23 हजार 417 वोट मिले थे। 1995 में निर्दलीय लड़ते हुए कांटे की टक्कर में पुनः हारू रजवार को महज 174 वोटों से पराजित किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.