चंदनकियारी इंजीनियरिंग कॉलेज को मिलेगा अत्याधुनिक स्वरूप, सचिव ने विस्तार व सौंदर्यीकरण का दिया निर्देश
बोकारो, जुलाई 15 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार ने मंगलवार को चंदनकियारी के बरमसिया-घोड़ागाढ़ा स्थित नव निर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर के विस्तार, सौंदर्यीकरण तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में सचिव ने अंचल अधिकारी रवि कुमार आनंद को कॉलेज के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कॉलेज के नाम आवंटित भूमि की मापी कराकर शीघ्र चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने नव निर्मित भवन का भी जायजा लिया और जहां-जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां आवश्यक सुधार कार्य कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीबीएमकेयू में लैब और लाइब्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.