बिजनौर, जनवरी 31 -- चंदक स्थित मंगलमय बैंकट हॉल में शनिवार की देर शाम विचार परिवार के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर तहसीलदार वेदपाल सिंह ने की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमपुरी महाराज गणेश धाम मंदिर के पुजारी रहे। उन्होंने ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि हिंदुओं को एक साथ मिलजुल कर संगठन को मजबूत करें। कार्यक्रम में महेश पाल दीप्तिमान यशपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक प्रांत गोरक्षा प्रमुख कैलाश उपाध्याय ने किया और कार्यक्रमों में रंगारंग देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। हिंदू सम्मेलन में विनीत, अरविंद, दीपक, कपिल ,जितेंद्र सिंह उपाध्याय, मेहकार, हिमांशु ,केशव, निशांत, आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...