अलीगढ़, अप्रैल 17 -- चंडौस,संवाददाता। कस्बे में गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान मैन बाजार रोड ,डाबर मोड़ के आसपास सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अभियान में नगर पंचायत चंडौस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। इस अभियान के दौरान सड़क पर लगे ठेले, काउंटर, व अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कई जगहों पर नालियों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाकर साफ-सफाई कराई गई। कोतवाल सत्यवीर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- प्रशासन ने खाली कराए चकमार्ग कोतवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.