अलीगढ़, मार्च 12 -- चण्डौस। कोतवाली पुलिस क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वाले माफियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन करके ले जा रहे मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिए वही ट्रैक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं थे। जिसपर पुलिस ने करवाई करते हुए मिट्टी से लदे तीनों ट्रैक्टर ट्राली को सीज करते हुए कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसपर कार्रवाई करते हुए तीन मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली सीज किए गए और आगे भी खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...