आगरा, अगस्त 19 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव चंडौस के युवक की हत्या के मामले में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने जिले के पदाधिकारियों के माध्यम से पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। यह बातचीत मोबाइल पर वीडियो कॉल करके कराई गई। इस दौरान भीम आर्मी के जिला पदााधिकारी विकास कुमार ने अपने मोबाइल से वीडियो कॉल कराई। इस दौरान पीड़ित परिवार ने बताया कि, उनका पुत्र अगवा किया गया था और बाद में उसका शव खेत में पड़ा मिला। इस पर भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने पीड़ित परिवार की बात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाते हुए इस मामले में वार्ता करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...