बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- फोटो : चंडी हाईस्कूल : चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण करते बापू हाई स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं। चंडी, एक संवाददाता चंडी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण किया। छात्रों ने संस्थान के आधुनिक प्रयोगशालाओं व कार्यशालाओं भ्रमण किया। प्रयोगशाला प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित मशीनों, उपकरणों एवं परियोजनाओं की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. गोपाल नन्दन ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में फिर से नये विद्यार्थियों के साथ भ्रमण एवं इंटर्नशिप के लिए संस्थान आने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजेश रंजन सिन्हा, डॉ. सुषमा कुमारी एवं डॉ. ब्रजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं से ...