मुंगेर, मई 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम लगातार अतिक्रमण के खिलाफ सख्त बना हुआ है और अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को शहर के चंडी स्थान आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती एवं नवनीत कुमार तथा स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी ने किया। अभियान में अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, रोड जमादार विश्वनाथ यादव एवं स्वच्छता प्रभारी राहुल के साथ-साथ नगर निगम के अन्य कर्मी एवं पुलिस के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- कटेया में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई , चला बुलडोजरअतिक्रमण हटाने की जानकारी इसकी जानकारी देते हुए उपनगर आयुक्त मो. नसीमुद्दीन खान ने बताया कि, अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस क्रम में कई द...