बिहारशरीफ, मार्च 2 -- चंडी, एक संवाददाता। पुलिस ने होली से पहले थाना क्षेत्र के 178 संदिग्धों को नोटिस जारी किया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने केलिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। आर्म्स एक्ट के आरोपितों, लूटपाट के आरोपितों और शराब कारोबारियों को चिन्हित किया गया है। अब तक 178 संदिग्धों को नोटिस भेजा गया है। इनमें से 97 लोगों से शांति कायम रखने के लिए बांड भरवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.