बिहारशरीफ, मार्च 7 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव से हथियार के साथ तीन युवकों को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि एक घर में जमीन के अंदर गाड़कर हथियार छिपाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस घर में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते ही तीन लोग घर से निकलकर भागने लगे। खदेड़कर गिलानीचक के शहजाद नट, राजा नट व शेखपुरा जिला के अभिषेक नट को पकड़ा गया। उनके पास से तीन देसी कट्टा व 21 कारतूस बरामद किये गये। एफआईआर दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.