बिहारशरीफ, मई 17 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड में पीडीएस दुकानदारों ने खाद्यान्न उठाने से इनकार कर दिया है। उनका आरोप है कि टीपीडीएस गोदाम से मिलने वाले खाद्यान्न में बोरा का निर्धारित वजन नहीं दिया जा रहा है। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। डीलर संघ के प्रदेश संयोजक अम्बिका यादव ने कहा कि प्रत्येक बोरा में वजन कम रहने से वितरण के समय लाभुकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। विभागीय नियम के अनुसार बोरा का वजन भी शामिल होना चाहिए। लेकिन गोदाम से यह सुविधा नहीं मिल रही है। इसलिए दुकानदारों ने मांग की है कि या तो पूरा वजन दिया जाए अथवा कमी की भरपाई की जाए। इस बात को लेकर गोदाम परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। गोदाम के मैनेजर गीतांजलि कुमारी ने कहा कि बोरा में कम वजन का आरोप गलत है। सभी दुकानदारों को ...