बिहारशरीफ, मार्च 5 -- एक भी बोली लगाने वाला नहीं हुआ उपस्थित चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में वित्तिय वर्ष 2026-27 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती नहीं हो पायी है। खुली डाक से होने वाली नीलामी में एक भी बोली लगाने वाला उपस्थित नहीं हो पाया। इस वजह से प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि अब छह मार्च को सभागार भवन में ही सैरात बन्दोबस्ती के लिए बैठक होगी। पिछली बार रंजीत कुमार ने 12 लाख 43 हजार में सैरात बन्दोबस्ती अपने नाम की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...