बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे फाटक के पास नशेड़ियों ने बारात से लौट रहे लोगों के साथ मारपीट की। लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी जीतन प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी पुत्री चांदनी कुमारी की शादी थी। 26 अप्रैल को तड़के तीन बजे बाराती वापस लौट रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने नशे की हालत में बारातियों व बाजा बजाने वाले गांव के ही सतीश कुमार, इंद्रजीत कुमार उर्फ मल्लू व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस को पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गये थे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल यह भी पढ़ें- बरात आए युवक...