बिहारशरीफ, मई 31 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-दनियावां रेलखंड पर राजन बिगहा गांव के पास रविवार की शाम ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी। मृतक राजन बिगहा गांव का 30 वर्षीय अभिषेक कुमार था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक रेलवे पटरी पर पहुंचा और अचानक चलती ट्रेन के सामने आ गया। लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना का स्पष्ट कारण नही पता चला है। रेलवे पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (चंडी से सरफराज आलम)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...