बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- अलग-अलग गांवों में हुई चोरी की घटनाएं चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया। अलग-अलग गांवों में चार घरों को निशाना बनाया। लाखों की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने उन घरों को निशाना बनाया, जो बंद पड़े थे। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। दो-तीन पहले भी एक गांव के दो घरों से चोरों ने करीब 20 लाख की संपत्ति चुरा ली थी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी है। सिकरिया गांव के धर्मेन्द्र पंडित ने बताया कि सुबह चार बजे उनकी नींद खुली। पास में ही उनका पुराना घर है, उसमें ताला लगा है। सुबह उठने पर टूटे ताले पर नजर पड़ी। घर के अंदर बक्सा-पेटी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने बक्से से सोने की कनबाली, चेन, चांदी की पायल, कांसा के बर्तन व 35 हजार रुपये नकद चुरा लिये थे। इसी गांव में चोरों ने मदन सिं...