बिहारशरीफ, जून 15 -- चंडी में आवास योजना में धांधली का आरोप बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। चंडी प्रखंड में पीएम आवास योजना में धांधली होने का मामला सामने आया है। दयालपुर गांव निवासी शिव कुमार रजक, जबाहर महतो, करण चौहान व अन्य ने डीएम को आवेदन दिया है। हसनी पंचायत में आवास योजना में की गयी गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन व संबंधित आवास कर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक लाभूक को बिना मकान का निर्माण किए ही तीनों किस्त की राशि निकासी करा दी गयी है। यह भी पढ़ें- चंडी में आवास योजना में धांधली का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...