बिहारशरीफ, जनवरी 1 -- चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में गुरुवार को अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज की वैक्सीन लगायी गयी। टीम के सदस्य दिनभर भागदौड़ कर कुत्तों को पकड़ने में लगे रहें। पहले दिन चार कुत्तों का वैक्सीन लगायी गयी। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि कुत्तों के काटने के बाद लोगों ने बीमारी नहीं फैले, इस वजह से टीका लगाया जा रहा है। साथ ही कुत्तों को सुरक्षित रखने का प्रयास भी किया जा रहा है। हर वार्ड में कुत्तों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया है। इसके लिए दो कर्मियों को तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...