बिहारशरीफ, मई 14 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर गौढ़ापुर-सालेहपुर गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान विरेन्द्र पांडेय के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों की मानें तो युवक पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। थानाध्यक्ष अलिखेश कुमार झा ने बताया कि फोन से सूचना मिली कि एक युवक सड़क किनारे गिरा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (चंडी एक संवाददाता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...