हापुड़, अगस्त 23 -- विश्व हिंदू परिषद हापुड़ द्वारा श्री आद्यशक्ति चंडी मंदिर में अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यवक्ताओं ने भारत की भूमि को खंड-खंड में न बंटकर अखंड भारत बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला सहमंत्री अजय तिवारी ने खंड-खंड में बंटे भारत की भूमि को फिर से अखंड बनाने का संकल्प दिलवाते हुए अपनी गौरवशाली सनातन संस्कृति के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गौरव गोयल सर्राफ ने की। संचालन मंत्री अर्चित सिंहल एवं अभय गौतम ने किया।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सुधाकर, जिलाध्यक्ष ओमवीर नागर, मोहित जैन, जिला संपर्क प्रमुख अरुण अग्रवाल, जिला सहमंत्री योगेश भारती गोयल, ईश्वर बंसल, विमेश गोयल, अतुल चौकड़ायत, शरद राम सर्राफ, मनोज अत्रे, विनय अग्रवाल, आ...