बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- चंडी को हराकर मिरदाद की टीम बनी वॉलीबॉल चैंपियन नालंदा कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न फोटो: वॉलीबॉल: बिहारशरीफ के नालंदा कॉलेज मैदान में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से नालंदा कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिरदाद की टीम ने फाल्कन क्लब चंडी की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले खिताबी मुकाबले की शुरुआत नालंदा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिन्हा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और उनका उत्साह बढ़ाकर किया। इसमें जिले की कुल आठ टीमों ने जोर-आजमाइश की। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही नालंदा कॉलेज के वॉलीबॉल मैदान में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। पुरस्का...