बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार में 10 दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत में आवेदन देकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों की माने तो नाला निर्माण के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनुपा कुमारी ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। वार्ड में 55 लाख रुपये की लागत से नाला बन रहा है। नाला निर्माण के दौरान गड्ढा खोदने में पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। वार्ड पार्षद शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि हजारों लोगों के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करना चाहिए। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि गली के बीच में नाला निर्माण के लिए गड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.