बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- कार्यक्रम में बीएआरसी, मुम्बई के दो वैज्ञानिक हुएं शामिल चंडी, एक संवाददाता। इंजीनियरिंग कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा अनुसंधान के क्षेत्र में संभावनाएं एवं अवसर से संबंधित आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (डीएई) आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), मुम्बई से आए दो प्रतिष्ठित वैज्ञानिक साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. सुमित कुमार और डॉ. संतोष कुमार ने छात्रों को उपयोगी जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. गोपाल नंदन ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने भविष्य निर्माण को लेकर सजग होने की आवश्यकता है। उन्होंने बीएआरसी के कार्यों और उपलब्धियों पर भी जानकारी साझा की तथा दोनों वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि वे बीएआरसी...