बिहारशरीफ, मार्च 31 -- चंडी : सैरातों की बंदोबस्ती के लिए राशि का निर्धारण चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को सशक्त कमेटी की बैठक मुख्य पार्षद मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सैरातों की बंदोबस्ती को लेकर चर्चा हुई। कार्यपालक पदाधिकारी अनुपा कुमारी ने कहा कि पिछले तीन वित्तीय वर्ष में अधिकतम बोली पर 2026-27 के लिए 32 लाख 89 की राशि की निविदा निकाली गई थी। लेकिन, कोई भी बोलीदाता निविदा में शामिल नहीं हुए। अब सशक्त कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 2026 - 26 के लिए 12 लाख 65 हजार रुपये में सैरातों की बन्दोबस्ती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...