रांची, अप्रैल 25 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बीजूपाड़ा-खलारी मुख्य पथ पर चंडीस्थान के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चंडीस्थान निवासी 17 वर्षीय प्रदीप उरांव अपने दोस्तों 13 वर्षीय सुरेश उरांव और 17 वर्षीय विकास उरांव के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप उरांव को गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक ...