चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 16 घंटे, कामायनी आठ घंटे लेट रहीं
वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। तेज गर्मी में वाराणसी जंक्शन (कैंट), बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल हो गए हैं। जगह-जगह नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक, रूट डायवर्जन और अन्य ऑपरेशनल परिवर्तन हो रहे हैं। रविवार को कैंट से गुजरने वाली चंडीगढ़-धनबाद फेयर स्पेशल सर्वाधिक 16 घंटे लेट पहुंची। वहीं, मुम्बई एलटीटी-बलिया कामायनी 8 घंटे विलम्बित रही। इनके अलावा नाहरलगुन-हापा फेयर स्पेशल 10 घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर स्पेशल 10 घंटे, बरौनी-ग्वालियर समर स्पेशल 3.30 घंटे, सुपौल-नई दिल्ली समर स्पेशल 3 घंटे और एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.30 घंटे तक विलम्ब से चलीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.