बहराइच, अप्रैल 12 -- बहराइच, संवाददाता। एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ चंडीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी कर आजीविका चला रही है। वह काम पर चली गई थी। घर पर मौजूद उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। बेटी की तलाश निकली महिला ने बेटी को गोरखपुर में बरामद कर शहर स्थित कोतवाली बेटी को लेकर आई। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेकर तत्काल एफआईआर दर्ज कर किशोरी को मेडिकोलीगल को भेजा गया है। देहात कोतवाली के एक गांव निवासनी महिला के पति की अर्सा पूर्व मौत हो गई थी। महिला हरियाणा के चंडीगढ़ में अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रह कर वहां मेहनत मजदूरी कर परिवार की आजीविका चला रही थी। वह मजदूरी को गई, उधर उसकी बेटी बाजार से सामान खरीदने निकली थी। महिला मजदूरी कर शाम घर आई पर बेटी घर नही मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि वह बाजार गई पर वापस घर नही आई।...