देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। दून के पवेलियन ग्राउंड मे गुरुवार को खेलो मास्टर्स की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। मुख्य अतिथि समाजसेविका सोनिया आनंद रावत और जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में फुटबाल टीम, 40 प्लस, 50 प्लस, 50 प्लस और और एथलेटिक्स के 25 खिलाडी शामिल हैं। मौके पर खेलो मास्टर्स के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...