रांची, मई 16 -- रांची/पटना। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी के प्रो वाइस चांसलर प्रो डॉ टीपी सिंह ने कहा कि हर बच्चे का सपना होता है कि उसे ऐसे संस्थान में शिक्षा मिले, जहां क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ ग्लोबल एक्सपोजर और आधुनिक तकनीकों का भी अनुभव प्राप्त हो। डॉ सिंह पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कहा कि उन्नाव में देश की पहली एआई ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी, बिहार और पूर्वांचल के छात्रों के लिए नए अवसर के द्वार खोलेगी। इस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा एडमीशन स्कॉलरशिप पोर्टल-सीयूसीईटी लॉन्च किया। बताया गया कि सीयूसीईटी-2026 केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि युवाओं को स्कॉलरशिप, आधुनिक शिक्षा और ग्लोबल करियर अवसरों से जोड़ने का बड़ा प्लेटफॉर्म है। यह भी पढ़ें- पैकेज स्टोरी: डीयू ने पीजी दाखिला को लेकर जारी किया प्रॉस्पेक्टस...