बोकारो, जून 10 -- जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 10 से 13 जून तक चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित टेनिस हॉल में आयोजित होने वाली कैडेट राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में बोकारो के चार खिलाड़ी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और जूडो जगत में उत्साह का माहौल है। झारखंड टीम में चयनित बोकारो के खिलाड़ियों में राजवीर सिंह (55 किलोग्राम), जय श्री (40 किलोग्राम) और सुरभि कुमारी (44 किलोग्राम) शामिल हैं, जो एमजीएम हाईयर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं हैं। वहीं अनुष्का सिंह (73 किलोग्राम), जो जीजीपीएस बोकारो की छात्रा हैं, भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह भी पढ़ें- अंडर-23 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कोडरमा का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते सभी खिलाड़...