रामपुर, जून 18 -- सैफनी/शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के मंगोली गांव निवासी युवक की चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि गांव मंगोली निवासी विशाल पुत्र प्रेम सिंह चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती थी। बताया जाता है कि संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद वहां स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्र हो गए। यह भी पढ़ें- लापता युवक परिजनों को मृत मिला, हंगामा परिजनों का आरोप है कि विशाल की हत्या की गई है। परिजनों ने मामले क...