मोनी देवी, जून 13 -- चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-11 की मार्केट में एक नामी मेडिकल स्टोर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दुकान के काउंटर पर बैठे कैशियर को गोलियों से भून दिया। उसे एक सेकंड में 13 गोलियां मारी गईं। हमले में कैशियर जानकी राम की मौत हो गई है। वह मूलरूप से हिमाचल के रोहडू के रहने वाले थे और मृतक जानकी राम की पत्नी ने हिमाचल में सरपंच का चुनाव जीता था। पुलिस रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गोल्डी बराड और गोल्डी ढिल्लों की ओर से लिए जाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- भगवंत मान ही होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम फेस, चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस...