बरेली, मार्च 9 -- फरीदपुर, संवाददाता। हादसे में घायल महिला की चंडीगढ़ के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। चंडीगढ़ पुलिस ने परिवार वालों को शव देने से इनकार कर दिया। उन्होंने फरीदपुर पुलिस की सुपुर्दगी में महिला का शव देने को कहा है लेकिन उन्होंने थाने में सूचना नहीं दी। दो दिन से परिवार वाले चंडीगढ़ पुलिस से महिला का शव मांग रहे हैं। फरीदपुर के गुर्जर गोटिया गांव की 55 वर्षीय रामबेटी दो मार्च को होली के सामान की खरीदारी करने के लिए अपने बेटे बलराज सिंह के साथ बाइक से फरीदपुर की बाजार गईं थीं। वहां से लौटते समय नवादा बिलसंडी गांव के मोड़ पर गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से वह गिर गईं। परिवारवाले गंभीर रूप से घायल राम बेटी को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारवालों ने बरेली के एक निजी अस्पताल...