जामताड़ा, अगस्त 5 -- साइबर ठगी के एक मामले की जांच में मंगलवार को चंडीगढ़ साइबर थाना की पुलिस करमाटांड़ पहुंची। चंडीगढ़ साइबर थाना के एसआई यशपाल सिंह ने करमाटांड़ थाना पुलिस के सहयोग से हेठ करमाटांड़ गांव में छापेमारी कर लोकेशन के आधार पर विदुर मंडल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी विदुर मंडल को ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया के लिए जामताड़ा न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके घर से मामले से जुड़े कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, विदुर मंडल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करता था। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के 77 हजार रुपये खाते में वापस कराए इस संबंध में चंडीगढ़ साइबर थाना कांड संख्या- 31/26 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 31...