हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई। चंडीगढ़ रोजगार के लिए घर से निकला युवक असलम आखिर संभल जनपद कैसे पहुंच गया, इसे लेकर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन मुरादाबाद जेल पहुंचकर उससे मिलने रवाना हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष सिंह ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के गौसा गांव निवासी लल्ली ने जुलाई 2023 में अपने पति असलम के चंडीगढ़ जाने की जानकारी दी थी। कुछ दिनों बाद असलम से संपर्क टूट गया। इसके बाद लल्ली ने अतरौली क्षेत्र के वृंदावन निवासी सुमित पर पति को गायब करने का आरोप लगाया था।बाद में न्यायालय के आदेश पर 29 जून 2024 को सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। करीब 21 माह तक मामले की जांच चलती रही और कई विवेचना अधिकारी भी बदले गए, लेकिन कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला। एसपी के निर्देश पर जब मामले की जांच...