मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान, मुंगेर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। चंडिका स्थान परिसर में आयोजित मां चंडिका स्थान ट्रस्ट बोर्ड की बैठक में मंदिर के समग्र विकास, पारदर्शिता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। सचिव सौरभ निधि ने बताया कि चंडिका स्थान के गर्भगृह का सुबह और शाम दर्शन किया जा सकता है। इसके लिये भक्तों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्रशासनिक और ट्रस्ट पदाधिकारी रहे मौजूद: बैठक की अध्यक्षता डीएम निखिल धनराज ने की। इस दौरान ट्रस्ट बोर्ड के सचिव सौरभ निधि, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, विकास आयुक्त मनोज कुमार, यातायात थाना के डीएसपी प्रभात रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मां चंडिका स्थान के नाम से विशेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.