मिर्जापुर, मार्च 16 -- पड़री। क्षेत्र के कपसौर पड़री स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन रविवार को स्वयंसेवकों ने गंगा घाट और चंडिका धाम मंदिर परिसर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने रैली निकाल कर आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र बहादुर सिंह, डॉ. राजेश सिंह,डॉ. विजय दुबे ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...