पिथौरागढ़, जून 4 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चंडिका घाट पंपिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को हुई बैठक में पंप संचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। संबधित अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पंप का संचालन प्रतिदिन लगभग 11-12 घंटे किया जा रहा है। डीएम ने योजना के डिजाइन और निर्धारित क्षमता के अनुसार पंप का संचालन प्रतिदिन 16 घंटे तक सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि चंडिका घाट पंपिंग योजना को 16 घंटे संचालन के आधार पर तैयार किया गया है, इसलिए जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इसका पूर्ण क्षमता से संचालन आवश्यक है। यह भी पढ़ें- चंडिका घाट पंपिंग योजना का संचालन 16 घंटे करें:डीएम गर्मी के मौसम में बढ़ी हुई पेयजल मांग को देखते हुए किसी भी क्षे...