पाकुड़, दिसम्बर 19 -- महेशपुर। प्रखंड के चंडालमारा गांव स्थित चंडालमारा लैंप्स (धान अधिप्राप्ति केंद्र) का शुक्रवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नौरिक रविदास, जिला परिषद सदस्य समसुन मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, पंचायत की मुखिया, जनसेवक उपस्थित थे। उद्घाटन के साथ ही एक किसान ने पांच क्विंटल धान की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर किया। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नौरिक रविदास ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडालमारा लैंप्स में प्रखंड के 10 पंचायत - चंडालमारा, बासकेंद्री, बलियाडंगाल, रोलाग्राम, तेलियापोखर, गायबथान, छक्कुधाड़ा, पथरिया, बाबूदाहा एवं पोखरिया के निबंधित किसान धान की बिक्री कर सकते हैं। इस अवसर पर बीडी...