पिथौरागढ़, जून 11 -- पिथौरागढ़। पर्यटक स्थल चंडाक में खराब हैंडपंप को जल संस्थान ने दुरस्त कर दिया है। गुरुवार को जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने बताया कि हैंडपंप को सुधार दिया गया है। इधर स्थानीय लोगों ने हैंडपंप ठीक होने पर राहत की सांस ली है। स्थानीय मनीष बिष्ट का कहना है पानी के किल्लत के बीच हैंडपंप ठीक होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना नहीं पड़ेगा। यह भी पढ़ें- चंडाक में हैंडपंप ठीक होने से राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...