आगरा, जुलाई 11 -- श्री महाकालेश्वर मंदिर, दयालबाग में शुक्रवार से सावन महोत्सव समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा और महा रुद्राभिषेक महोत्सव की शुरुआत हुई। 153 श्रद्धालु जोड़ों ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों के जल से रुद्राभिषेक किया। 51 कलशों की यात्रा में महिलाओं ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कथा का शुभारंभ किया। आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ ने जानकारी दी कि कथा व्यास ने चंचुला भक्त की कथा सुनाई। पं. हरिचरण, गिरधारी, सुदामा के मार्गदर्शन में 153 विद्वानों ने आयोजन सम्पन्न कराया। इस दौरान पवन शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, शुभम, अजय पांडे, रामचरण शर्मा, आकाश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता तिवारी, नीलू पांडे, रमेश शुक्ला आदि संभाल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...