कौशाम्बी, दिसम्बर 7 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मलियन का डेरा में चंगाई सभा होने की जानकारी विहिप कार्यकर्ताओं को मिली। विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार को पश्चिमशरीरा थाना पहुंच गए और एसओ से मुलाकात की। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विहिप कार्यकर्ताओं ने चंगाई सभा पर रोक लगाने की मांग की। वहीं चेतावनी भी दी कि यदि सभा पर रोक नहीं लगी तो परिषद खुद यह कदम उठाएगा। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक धीरेंद्र सिंह, गो-रक्षा प्रमुख रुपेश शर्मा ने एसओ से कहा कि चंगाई सभा होना चिंताजनक विषय है। कहा कि किसी भी प्रकार की गतिविधि जो समाज में तनाव या भ्रम फैलाए, उसका एकस्वर में विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, आकाश कौशल, विकास सिंह, दीपक वर्मा, रोहित पांडे, ऋषभ त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.