भदोही, दिसम्बर 7 -- ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास शनिवार की देर शाम घड़रोज से भिड़ा एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। मुजेहरा जिला मिर्जापुर निवासी शैलेश कुमार बाइक से माधोसिंह रेलवे स्टेशन की तरफ आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही सामने आए घड़रोज से भिड़कर घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...