धनबाद, मार्च 7 -- बलियापुर। घड़बड़ बांधटांड़ में शुक्रवार को कुंजभंग के साथ तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का समापन हुआ। गायक वरूण चक्रवर्त्ती ने हरिकीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपप्रमुख आशा देवी ने गायक को सम्मानित किया। रंग कीर्तन की टीम ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर मुखिया मीठू सरखेल, दिनेश सरखेल, पंसस प्रतिमा देवी आदि थे। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...