मोतिहारी, मार्च 19 -- घोड़ासहन,निप्र। पुलिस थाने का निजाम बदला और नेपाल से भारतीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले शराब तस्करी का सरगना माना जाने वाला राधामोहन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के द्वारा गुप्त सूचना पर राधामोहन यादव को उसके पैतृक गांव प्रखंड के बसवरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। श्री कुमार के अनुसार, राधामोहन राय घर में घुस कर चोरी व शराब कारोबार के 9 मामलों में घोड़ासहन पुलिस के लिए वांछित था। वहीं, वर्ष 2022 में लूट के एक मामले चिरैया पुलिस को भी राधामोहन की तलाश थी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी उदय शंकर के अनुसार, अवैध कारोबार से अर्जित राधामोहन राय की सम्पत्ति की जांच कर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी। राधामोहन की गिरफ्तारी के बाद शहर के शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी है।

हिंदी...