नैनीताल, जनवरी 2 -- भवाली। घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में आज शनिवार से अखंड रामायण पाठ शुरू किया जाएगा। पुजारी कुंवर नंदन जोशी और गौरव जोशी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कल रविवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रसाद ग्रहण करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...