मऊ, नवम्बर 20 -- घोसी, (मऊ)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को उपचुनाव में हराकर विधान सभा पहुंचने वाले तीन बार के सपा विधायक 67 वर्षीय सुधाकर सिंह का गुरुवार की सुबह लखनऊ में उपचार के दौरान निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सपा विधायक 17 नवम्बर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई थी, परिजनों ने बुधवार को उन्हें उपचार के लिए लखनऊ मेदांता में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। जैसे ही निधन की सूचना मिली पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय समेत सभी दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया। घोसी विधान सभा के भावनपुर निवासी और घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.